अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली को लॉकडाउन करेंगे : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनवायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली को 'लॉकडॉउन' किया जाएगा।
By : एजेंसी
Update: 2020-03-21 18:06 GMT
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनवायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली को 'लॉकडॉउन' किया जाएगा। दिल्ली में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने यहां के सिनेमाहॉलों, मॉल, रेस्तरां को बंद करने के समेत कई एहतियाती कदम उठाए हैं। देशभर में इससे संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है और राज्य सरकारें इससे बचने के लिए एहतियाती कदम उठा रही है।