सिंचाई कालोनी में पानी के लिए हाहाकार
एक ओर जहां पेयजल की समस्या का निदान करने की कवायद में शासन और प्रशासन जुटा हुआ है .....
By : एजेंसी
Update: 2017-05-28 12:29 GMT
कोरबा। एक ओर जहां पेयजल की समस्या का निदान करने की कवायद में शासन और प्रशासन जुटा हुआ है और पिछले दिनों प्रवास पर आये मंत्रियों ने भी पेयजल की समस्या को गंभीरता से दूर करने की हिदायत दी तो यह समस्या अब भी बरकरार है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात छोड़ दें तो शहर और जिला मुख्यालय से लगे इलाकों में भी स्थिति बदतर है।
रामपुर सिंचाई कालोनी, डिंगापुर और न्यू प्रशासनिक कालोनी क्षेत्र में दो दिन से पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। सुबह से शाम तक पानी के लिए लोग बर्तनों की कतार लगाकर इंतजार में समय बीता रहे हैं। निकट ही नगर निगम का प्रशासनिक भवन साकेत है जहां से पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी से आग्रह किया गया था, जिनके द्वारा टैंकर से व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया गया लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।