ड्रग्स की ओवरडोज लेने से वार्ड ब्याय की मौत
सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा अस्पताल में सोमवार देर रात ड्रग्स की ओवरडोज लेने से वार्ड ब्वॉय की मौत
नोएडा। सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा अस्पताल में सोमवार देर रात ड्रग्स की ओवरडोज लेने से वार्ड ब्वॉय की मौत हो गई।
अस्पताल के बाथरुम में कर्मचारी का शव मिला। मृतक पिछले काफी समय से ड्रग्स लेने का आदी था। मूलरुप से मथुरा निवासी 29 वर्षीय उमाशंकर पिछले काफी समय से खोड़ा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।
वह सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा अस्पताल में बतौर वार्ड ब्वॉय कार्यरत था। सोमवार रात को वह अस्पताल में ड्यूटी पर था। रात करीब 2 बजे वह अस्पताल के बाथरुम में गया। उसने अंदर से बाथरुम का गेट बंद करके इंजेक्शन के माध्यम से ड्रग्स की ओवरडोज ले ली।
इस कारण उसने बाथरुम के अंदर ही दम तोड़ दिया। जब करीब एक घंटे तक बाथरुम बंद रहा था तो अस्पताल प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके बाद कुंडी तोड़कर गेट खोला तो बाथरुम के अंदर उमाशंकर का शव पड़ा था। फिर सेक्टर 24 थाना पुलिस को सूचना दी गई।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। 10 दिन पहले किया था ज्वाईन, नशे का आदी था मृतक
सेक्टर 24 थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक उमाशंकर पिछले काफी से ड्रग्स लेने का आदी था। उसने रात को ड्रग्स की ओवरडोज ले ली।
इस कारण उसकी मौत हो गई। उमाशंकर ने करीब दस दिन पहले ही अस्पताल में नौकरी शुरू की थी।