ओडिशा की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं सब्यसाची सत्पथि

पूर्व 'बिग बॉस' प्रतियोगी सब्यसाची सत्पथि ओडिशा की संस्कृति, हथकरघा, खान पान और पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं

Update: 2018-02-08 11:32 GMT

मुंबई। पूर्व 'बिग बॉस' प्रतियोगी सब्यसाची सत्पथि ओडिशा की संस्कृति, हथकरघा, खान पान और पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा, "मैं रियलिटी शो बिग बॉस में भाग लेने से मिली प्रसिद्धि का एक अच्छे उद्देश्य के लिए उपयोग करना चाहता हूं। मैं अपने राज्य को बढ़ावा देना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि भारतीय इसकी संस्कृति से रूबरू हों।"

उन्होंने कहा, "ओडिशा एक महान भूमि है। यहां पर लोग अच्छे परिधान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यहां का भोजन पौष्टिक होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है।"

सत्पथि जल्द ही आयोजित होने जा रहे एक फैशन वीक में अपने राज्य के हथकरघा के काम का प्रचार करेंगे।

Tags:    

Similar News