भूटान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा रविवार से

 भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्पो तांदी दोरजी भारत की सात दिनों की यात्रा पर रविवार को यहां आ रहे;

Update: 2019-11-16 14:37 GMT

नयी दिल्ली । भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्पो तांदी दोरजी भारत की सात दिनों की यात्रा पर रविवार को यहां आ रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि श्री दोरजी यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भारत और भूटान के द्विपक्षीय संबंधों के समस्त पहलुओं पर विस्तार से विचार विमर्श करेंगे जिनमें आर्थिक सहयोग, विकास साझेदारी और पनबिजली उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग प्रमुख होगा।

भारत और भूटान के बीच घनिष्ठतम संबंध हैं और दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय आदान प्रदान की परंपरा के अनुरूप ही भूटानी विदेश मंत्री की यात्रा हो रही है। वह 17 नवंबर से 23 नवंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। श्री दोरजी 19-20 नवंबर को बोधगया और राजगीर भी जाएंगे जबकि 21- 22 नवंबर को कोलकाता में रहेंगे।

Full View

Tags:    

Similar News