नोटबंदी के बाद वाहन उद्योग पटरी पर लौटे, बिक्री 9 प्रतिशत बढ़ी

 देश का वाहन उद्योग नोटबंदी के बाद पटरी पर लौटने लगा है। फरवरी में देश में यात्री वाहनों की बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 2,55,359 पर पहुंच गयी है।

Update: 2017-03-10 12:07 GMT

नयी दिल्ली।  देश का वाहन उद्योग नोटबंदी के बाद पटरी पर लौटने लगा है। फरवरी में देश में यात्री वाहनों की बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 2,55,359 पर पहुंच गयी है। दो महीने की भारी गिरावट के बाद दो पहिया वाहनों की बिक्री 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,36,2045 इकाई रही।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 7.34 प्रतिशत बढ़कर 66,939 पर पहुंच गयी। देश में सभी प्रकार के वाहनों की कुल बिक्री करीब एक प्रतिशत तथा निर्यात लगभग 12 प्रतिशत बढ़ा है। 
 

Tags:    

Similar News