तेदेपा नेता हरिकृष्णा के निधन पर उपराष्ट्रपति सहित विभिन्न नेताओं ने जताया शोक

तेलुगू देशम पार्टी(तेदेपा) के पूर्व सांसद और अभिनेता नंदमुरी हरिकृष्णा के निधन पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तथा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सहित विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है

Update: 2018-08-29 13:57 GMT

हैदराबाद। तेलुगू देशम पार्टी(तेदेपा) के पूर्व सांसद और अभिनेता नंदमुरी हरिकृष्णा के निधन पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू तथा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सहित विभिन्न नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

उपराष्ट्रपति  नायडू ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा, “पूर्व राज्यसभा सांसद और दिवंगत श्री एन. टी. रामाराव के पुत्र श्री हरिकृष्णा के असामयिक निधन से काफी दुखी हूं।” 

మాజీ ఎంపీ శ్రీ నందమూరి హరికృష్ణ గారు రోడ్డు ప్రమాదంలో మృతి చెందారని తెలిసి చింతిస్తున్నాను. శ్రీ ఎన్టీఆర్ గారి కుమారుడైన ఆయన నాకు వ్యక్తిగతంగా మంచి మిత్రుడు. హరికృష్ణ గారు ముక్కుసూటి మనిషి, ఆపదలో ఉన్న వారికి సాయం చేసే మంచి మనసున్న వ్యక్తి. #NandamuriHarikrishna pic.twitter.com/fL4zBwa72a

— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) August 29, 2018


 

राव ने अपने शोक संदेश में राजनीति और फिल्म जगत में श्री कृष्णा के याेगदान को याद किया और शोककुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री बंदारू दत्तात्रेय,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू तथा वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी हरिकृष्णा के निधन पर दुख जताया है।

ఆత్మీయుడు. పార్టీ సీనియర్ నేత నందమూరి హరికృష్ణ మరణవార్త తెలిసి తీవ్ర దిగ్భ్రాంతికి లోనయ్యాను. ఆయన మృతి తెలుగుదేశం పార్టీకి తీరని లోటు. చైతన్య రథసారథికి శ్రద్ధాంజలి.

— N Chandrababu Naidu (@ncbn) August 29, 2018


 

उल्लेखनीय है कि  हरिकृष्णा का आज तड़के नालगाेंडा जिले में एन्नीपारथी के समीप अंदानकी-नारकेटपल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया ।

Full View

Tags:    

Similar News