वैशाली: ट्रक पलटने से 40 मवेशियों की मौत
बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में आज मवेशियों से भरे ट्रक के पलट जाने से 40 मवेशियों की मौत हो गयी।
By : एजेंसी
Update: 2017-11-13 17:14 GMT
हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में आज मवेशियों से भरे ट्रक के पलट जाने से 40 मवेशियों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हाजीपुर-महुआ मार्ग पर कन्हौली गांव के निकट मवेशियों से भरा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
दुर्घटना में चालीस मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को छोड़कर चालक और सह चालक मौके से फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि ट्रक से मिले कागजात के आधार पर पता चला है कि मवेशियों को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।