अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर्स का शामली में एनकाउंटर

हरियाणवी गायक अंकित बालियान मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुई मुठभेड़ में दो संदिग्ध शूटर सुमित और मोहित मारे गए;

Update: 2026-08-31 02:10 GMT

दो शूटर सुमित और मोहित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

  • चार बदमाशों ने की थी फायरिंग, दो का अंत एनकाउंटर में

शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में हुई मुठभेड़ में दो संदिग्ध शूटर सुमित और मोहित मारे गए।

परिवार से मुलाकात के बाद कार्रवाई

इससे पहले शामली के डीएम आलोक यादव और एसपी एनपी सिंह ने बंतीखेड़ा गांव जाकर अंकित बालियान के पिता सतवीर सिंह और परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि जल्द कार्रवाई होगी। परिवार ने पुलिस की धीमी जांच पर नाराजगी जताई थी और चार दिन की मोहलत दी थी।

हरियाणा कनेक्शन की जांच

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्याकांड के तार हरियाणा से जुड़े हैं। शामली और मेरठ पुलिस की टीमें हिसार, रोहतक और करनाल तक पहुंचीं। शुरुआती जांच में संकेत मिले कि आरोपी शूटर इन्हीं जिलों से हो सकते हैं।

चार बदमाशों ने की थी फायरिंग

पुलिस का दावा है कि अंकित बालियान पर हमला करने के लिए चार बदमाश आए थे। सभी ने मिलकर गोलियां चलाईं। इनमें से दो पीले गमछे में नजर आए थे। फायरिंग के बाद आरोपी हरियाणा की ओर भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी को फोन पर बात करते हुए भी देखा गया।

Tags:    

Similar News