मेरठ पहुंची नियोजन समिति, बिजली बंबा बाईपास स्थित योजना से संबंधित किसानो की समस्याओं को सुना
बुधवार को मेरठ में नियोजन समिति द्वारा बिजली बंबा बाईपास के योजना से संबंधित मामले में किसानो की आपत्तियों की सुनवाई की गई;
By : Deshbandhu
Update: 2026-07-02 04:29 GMT
मेरठ। बुधवार को मेरठ में नियोजन समिति द्वारा बिजली बंबा बाईपास के योजना से संबंधित मामले में किसानो की आपत्तियों की सुनवाई की गई। किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को बताया और समाधान निकालने के लिए विचार विमर्श किया।
मौके पर सेक्रेटरी नीरज शुक्ला, उप आवास अयुक्त अनिल कुमार सिंह, मुख्य अभियंता डी. वी. सिंह, अधीक्षण अभियंता राहुल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।