गोली लगने से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत
कासना कोतवाली क्षेत्र में गोली लगने से घायल हुए 16 वर्षीय किशोर की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई;
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में गोली लगने से घायल हुए 16 वर्षीय किशोर की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के अटारी गांव का रहने वाला था और कासना कस्बे में एक सैलून पर काम करता था।
लिस के अनुसार - किशोर का नाम प्रिंस उर्फ राजा था। रविवार रात वह सैलून में काम कर रहा था। इसी दौरान पास में मौजूद विकल सिंह के पास उसके भतीजे शिवा की लाइसेंसी पिस्टल थी। अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली सैलून में मौजूद प्रिंस के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद प्रिंस को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विकल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।