शोभित विश्वविद्यालय के छात्रों का बहुराष्ट्रीय कंपनी वारिस्गो में चयन
शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मेरठ के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी वारिस्गो ने विश्वविद्यालय परिसर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 6 छात्रों का चयन, मिला 5 लाख तक पैकेज
- लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सेक्टर में छात्रों को नया करियर अवसर
- बी.टेक, बीसीए और बी.कॉम छात्रों ने प्लेसमेंट में दिखाया दमखम
- शोभित यूनिवर्सिटी ने फिर बढ़ाया मान, छात्रों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
मेरठ। शोभित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), मेरठ के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी वारिस्गो ने विश्वविद्यालय परिसर में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में बी.टेक, बीसीए, बीबीए और बी.कॉम (ऑनर्स) के अंतिम वर्ष के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी द्वारा आयोजित प्री-प्लेसमेंट टॉक से हुई, जिसमें कंपनी के सीनियर मैनेजर एचआर श्री आशुतोष शुक्ला ने छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली, लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन इंडस्ट्री में उपलब्ध करियर संभावनाओं तथा प्रोफेशनल अपेक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात छात्रों के लिए ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के चरण आयोजित किए गए।
कठोर चयन प्रक्रिया के उपरांत विश्वविद्यालय के 6 छात्रों का सफलतापूर्वक चयन हुआ। चयनित छात्रों में देव (बी.कॉम ऑनर्स), निशिता विहान (बी.कॉम ऑनर्स), हिमांशु राज गिरी (बी.टेक – कंप्यूटर साइंस), अभिषेक राज (बीसीए), कमला कांत पांडेय (बीसीए तृतीय वर्ष) तथा पल्लवी राज (बीसीए) शामिल हैं।
इस अवसर पर कंपनी द्वारा चयनित छात्रों को 3.5 लाख से 5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का अवसर प्रदान किया गया। चयनित छात्रों की जॉइनिंग जून माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक कुमार, निदेशक – यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने कहा कि “शोभित विश्वविद्यालय निरंतर उद्योग और शिक्षा के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। आज हमारे विश्वविद्यालय के छात्र देश एवं विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि चयनित छात्र अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम और अधिक रोशन करेंगे।”
विश्वविद्यालय प्रशासन ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसी प्लेसमेंट गतिविधियां छात्रों को उद्योग से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें व्यावसायिक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।