डीएवी पब्लिक स्कूल में ऋषि बोध उत्सव का आयोजन
Dav public school प्रांगण में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद जी की जयंती (ऋषि बोध उत्सव) को बड़े ही उत्साह और भावपूर्ण ढंग से मनाया गया
मेरठ। Dav public school प्रांगण में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद जी की जयंती (ऋषि बोध उत्सव) को बड़े ही उत्साह और भावपूर्ण ढंग से मनाया गया । इस अवसर पर आर्य समाज हापुड़ के माननीय पूर्व प्रधान पवन आर्य जी, आचार्य योगेश आर्य जी आर्य समाज मुजफ्फरनगर के मुख्य वक्ता तथा कोषाध्यक्ष आर्य समाज हापुड़ अमित शर्मा जी को आमंत्रित किया गया ।
आचार्य योगेश आर्य जी के द्वारा स्वामी जी की शिक्षाओं को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि आज के समय में हमारी शिक्षा हमें अपने जीवन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त नहीं है इसके लिए विद्यार्थियों में जागरूकता, सदाचार, संस्कार, सभी समान रूप से उत्तरदायी हैं ।
अध्यापक के साथ-साथ समाज, माता-पिता का सहयोग ही हमें एक अच्छा नागरिक, तथा अच्छा व्यक्ति बनने में सहायक सिद्ध होता है । विद्यार्थियों का ख़ान- पान, आचार-व्यवहार सभी के साथ से ही हम स्वामी जी के उपदेशों का अनुसरण कर सकते हैं।
अंत में प्रधानाचार्य डा विनीत त्यागी जी ने बताया कि स्वामी जी समस्त जीवन वेद के प्रचार- प्रसार में व्यतीत हुआ। उन्होंने समाज से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज में शिक्षा और समानता का प्रकाश फैलाया । सभी विद्यार्थियों ने सच्चे मन से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा संकल्प किया कि वे अपनी संस्था डीएवी के समान ही इन शिक्षाओं का सदैव अनुसरण करेंगे ।