नारी सशक्तिकरण को लेकर जन.जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद मवाना में नारी सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति से स्वच्छता (Nari Led Swachhata) सप्ताह के अंतर्गत एक जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया

By :  Deshbandhu
Update: 2026-03-15 04:28 GMT

पालिका अध्यक्ष ने महिला सफाई मित्रों को किया सम्मानित

  • ‘नारी शक्ति से स्वच्छता’ सप्ताह का सफल समापन

मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद मवाना में नारी सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति से स्वच्छता (Nari Led Swachhata) सप्ताह के अंतर्गत एक जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद मवाना के माननीय अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी ने महिलाओं को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा समाज की प्रगति तभी संभव है जब हम मिलकर महिलाओं के सम्मानए सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करें। स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भागीदारी इसे एक जन.आंदोलन बनाने की शक्ति रखती है।

कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष श्री अखिल कुमार कौशिक जी द्वारा पालिका की महिला सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया गया। जिसके पश्चात नारी सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति से स्वच्छता (Nari Led Swachhata) सप्ताह का समापन किया गया। इस अवसर पर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री राकेश कुमार, लिपिक श्री लाखन सिंह, सफाई नायक श्री राकेश कुमार, श्री सन्दीप कुमार आदि उपस्थित रहें।

Tags:    

Similar News