नोएडा की ऊँचाई पर आग: अरण्य सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर हड़कंप
सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 21वीं मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई;
एसी ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी: दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
- 21वीं मंजिल पर आग का कहर: घरेलू सामान जलकर राख
- दमकल की 5 गाड़ियां दौड़ी: हाइड्रोलिक वाहन से बचाई सोसाइटी
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 21वीं मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में ब्लास्ट हुआ जिसके कारण लगी बताई जा रही है।
▶️नोएडा की ऊँचाई पर आग: अरण्य सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर मचा हड़कंप
— Deshbandhu - (Daily Hindi Newspaper) (@NewsDeshbandhu) June 29, 2026
▶️एसी ब्लास्ट से हादसा – दमकल ने एक घंटे में पाया काबू
▶️नोएडा में बड़ा खतरा टला – समय रहते बुझी आग
▶️दमकल की तेज़ कार्रवाई – आग फैलने से रोकी गई#Deshbandhunews #newshub #news #BreakingNews #NoidaFire #Accident pic.twitter.com/FbFRB80Vxn
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक वाहन मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से फ्लोर पर रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग को अन्य फ्लोर तक फैलने से रोक लिया गया।