एमएलसी चुनाव के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक, पुलिस ने संभाला मोर्चा
नोएडा में एमएलसी चुनाव के दौरान बस्ता लगाने को लेकर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई;
By : Deshbandhu
Update: 2026-10-23 16:25 GMT
बस्ता लगाने को लेकर हुआ विवाद, एडीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
नोएडा। नोएडा में एमएलसी चुनाव के दौरान बस्ता लगाने को लेकर भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। स्थिति को संभालने के लिए एडीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
मामला फेस-2 थाना क्षेत्र स्थित पंचशील इंटर कॉलेज का है। यहां चुनाव के दौरान बस्ता लगाने को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों की मौजूदगी में मामला शांत कराया गया।