उत्तराखंड : नदी में गिरी कार, एसएसबी का डिप्टी कमांडेंट लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिर। कार सवार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात डिप्टी कमांडेंट पानी के तेज बहाव में बह गया

Update: 2019-07-09 19:10 GMT

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिर। कार सवार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात डिप्टी कमांडेंट पानी के तेज बहाव में बह गया, जबकि कार चालक को बचा लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आज अपराह्न श्रीनगर से डीडीहाट एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार को लेकर जा रहा वाहन नारायण बगड़ के पास कर्णप्रयाग-ग्वालदम मार्ग पर आमसौड़ के पास अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरा।

जानकारी मिलने पर पहुंचे राहत दलों ने चालक चतुर पाल पुत्र मनवीर सिंह, निवासी मोतनपुर पोस्ट नारायनपुर, जिला अलीगढ (उत्तर प्रदेश) को नदी से बाहर निकाल लिया।

जबकि डिप्टी कमांडेंट का अभी तक कोई पता नहीं चला है। राहत दल अभी भी उनकी खोज में लगे हुए हैं।

Full View

Tags:    

Similar News