उत्तर प्रदेश :ट्रक ने बस को टक्कर मारी,4 की मौत
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आज तेज रफ्तार ट्रक ने एक टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए
By : एजेंसी
Update: 2018-10-27 13:05 GMT
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आज तेज रफ्तार ट्रक ने एक टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए। यह दुर्घटना टप्पल में यमुना एक्सप्रेस पर हुई।
बस नई दिल्ली से आगरा जा रही थी।
अस्पताल में चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।