उत्तर प्रदेश : पहाड़ से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत
उत्तर प्रदेश में महोबा के कबरई क्षेत्र में सोमवार को एक ग्रेनाइट खदान में पहाड़ से गिरने के कारण एक मजदूर की मृत्यु हो गई
महोबा। उत्तर प्रदेश में महोबा के कबरई क्षेत्र में सोमवार को एक ग्रेनाइट खदान में पहाड़ से गिरने के कारण एक मजदूर की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मकरबई स्थित पहाड़ में श्रमिक देवी दयाल (48) विस्फोट के लिए चट्टान में किये गए सुराखों में बारूद भर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब डेढ़ सौ फीट नीचे खाई में गिर गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी।
उन्होंने बताया कि सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने एलएनटी मशीन द्वारा खाई से शव को बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
गौरतलब है कि मकरबई की इसी ग्रेनाइट खदान में तीन दिन पहले भी हुए हादसे में दो श्रमिकों की काम करते समय चट्टान से कुचल कर मृत्यु हो गई थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते आये दिन खदानों में बढ़ रही दुर्घटनाओं से मजदूरों में आक्रोश है।