उत्तर प्रदेश: ट्रैक्टर ट्राली पलटी, तीन की मृत्यु

 उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में आज तड़के एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसपर सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य घायल हो गये

Update: 2018-01-04 11:12 GMT

आज़मगढ़।  उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में आज तड़के एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे उसपर सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहानागंज इलाके के चौबेपुर मटियवना निवासी नान्हू (50), रमेश (30), बनकटा गांव निवासी दिनेश (45), बल्ली और गौतम ये लोग ट्रैक्टर ट्राली पर लकड़ी लादकर ले जा रहे थे। भुजही गांव स्थित पुल के पास अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। 

इस हादसे में नान्हू, रमेश और दिनेश की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। बल्ली और गौतम घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये गये। 

 

Tags:    

Similar News