उत्तर प्रदेश : गंगा में चार डूबे, दो की मौत

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में आज गंगा नदी में चार किशोर डूब गये जिसमें दो को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया जबकि दो की मौत हो गयी

Update: 2019-06-30 18:30 GMT

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में आज गंगा नदी में चार किशोर डूब गये जिसमें दो को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया जबकि दो की मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र के फुलहा गांव निवासी राकेश सिंह का परिवार मृतक के श्राद्ध कर्म के लिए गंगा नदी के प्रेमापुर घाट पर गया था।

श्राद्धकर्म के बाद राकेश का पुत्र नमन (18), प्रमन (14), लवकुमार (10) और दक्ष (10) स्नान करने लगे। इसी दौरान चारों आपस में एक दूसरे को बचाने में डूबने लगे। जब तक लोग समझ पाते, सभी गहरे पानी में चले गये। 

स्थानीय गोताखोरों ने दक्ष और प्रमन को बचा लिया तथा लव और नमन को जब तक बाहर निकाला जाता, तब तक दोनो की सांसे रुक चुकी थी। 

पुलिस ने कहा कि दोनों बच्चों का पंचनामा कर अन्तिम संस्कार कर दिया गया। बचाये गये बालको का उपचार चल रहा है। दोनों खतरे से बाहर हैं। 

Full View

Tags:    

Similar News