रायसेन में उर्स का समापन

मध्यप्रदेश के रायसेन स्थित हजरत पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह पर सालाना उर्स का समापन देर रात हुआ।

Update: 2019-12-09 11:48 GMT

रायसेन।  मध्यप्रदेश के रायसेन स्थित हजरत पीर फतेह उल्लाह साहब की दरगाह पर सालाना उर्स का समापन देर रात हुआ।

आयोजकों के अनुसार यह 798वां सालाना उर्स था। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आये कब्बालों की कब्बालियों ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं रंग बिरंगी रोशनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

प्रत्येक साल सालाना उर्स में दूर.दूर से लोग बाबा हजरत पीर फतेह उल्लाह साहब की मजार के दर्शन करने आते हैं और इस उर्स में शामिल होकर धन्य समझते हैं। समापन अवसर पर मध्यप्रदेश के गैस राहत एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील विशेष रूप से मौजूद रहे।

रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला भी उर्स के समापन अवसर पर मौजूद थे।
 

 

Full View

Tags:    

Similar News