उप्र : धारदार हथियार से युवक की हत्या
ब्रम्हा डेरा गांव निवासी सुनील कल खेतों की तरफ गया था और देर रात तक गांव नहीं पहुंचा
By : एजेंसी
Update: 2018-10-14 20:06 GMT
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र के पतारा श्रमदान के पास आज एक युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया।
पुलिस के अनुसार हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्हा डेरा गांव निवासी सुनील (23) कल खेतों की तरफ गया था और देर रात तक गांव नहीं पहुंचा।
उसका शव आज पतारा श्रमदान मार्ग के पास पुलिस ने बरामद किया है। शव के गले में चोट के निशान है और किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया गया है।