उप्र : रंजन व पांडा पर लगे आरोपों की जांच करेंगे मुख्य सचिव

राजीव कुमार ने IPS अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा आलोक रंजन तथा पूर्व प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पांडा पर लगाए गए आरोपों की स्वयं जांच करने का निर्णय लेते हुए अमिताभ को साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं

Update: 2018-01-25 23:45 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन तथा पूर्व प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पांडा पर लगाए गए आरोपों की स्वयं जांच करने का निर्णय लेते हुए अमिताभ को साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अमिताभ ने इन अफसरों पर राजनैतिक दवाब में उनके निलंबन संबंधी मामले में अनेक फर्जी अभिलेख तैयार करा कर उनका निलंबन दो बार विधि-विरुद्ध तरीके से बढ़ाने के आरोप लगाए थे। शासन द्वारा जांच नहीं करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुख्य सचिव को गुण-दोष के आधार पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। 

मामले में अवमानना नोटिस जारी होने के बाद राजीव कुमार ने अमिताभ को आज व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया था।

Full View

Tags:    

Similar News