उप्र : संदिग्ध हालात में लापता युवक का शव मिला

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र के बड़ा सरसई गांव से मंगलवार की शाम लापता हुए एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पुलिस को गुरुवार सुबह उसके ही घर के पास पड़ा मिला है

Update: 2020-03-26 22:54 GMT

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली क्षेत्र के बड़ा सरसई गांव से मंगलवार की शाम लापता हुए एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पुलिस को गुरुवार सुबह उसके ही घर के पास पड़ा मिला है। राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की शाम युवक रमेश कुशवाहा (21) अपने कुछ दोस्तों के साथ खाने-पीने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, उसके पिता दुलीचंद ने बुधवार को उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करवाई थी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह लापता युवक का शव संदिग्ध हालत में उसके ही घर के पास कुछ दूरी में पड़ा पाया गया है।

शुक्ला ने बताया कि युवक के पिता ने कुछ लोगों पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्जकर शव विच्छेदन के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Full View

Tags:    

Similar News