यूपी के भाजपा नेता ने चांद पर जमीन खरीदने का किया दावा

भारतीय जनता पार्टी के नेता ने चांद पर जमीन खरीदने का दावा किया है

Update: 2023-08-31 18:26 GMT

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने चांद पर जमीन खरीदने का दावा किया है। दरअसल, बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के ब्लाक खंड मझगवां स्थित गांव शेखुपुर खालसा में रहने वाले ओम सागर ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद अपने बेटे के नाम चांद पर 1 एकड़ जमीन खरीदी है।

ओम सागर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। ओम सागर ने बताया कि उनका एक बेटा है, जिसका नाम नमाय सागर है। बेटा मेरे लिए चांद का टुकड़ा है, इसलिए मैंने उसके लिए ही चांद पर लेक ऑफ ड्रीम के पास एक एकड़ जमीन खरीदी है।

हालांकि, उन्होंने जमीन कितने में खरीदी है, यह बताने से इंकार किया है। भाजपा नेता ने बताया कि लूना सोसायटी इंटरनेशनल चांद पर जमीन बेच रहा है, जिससे हमने रजिस्ट्री कराई है। उनकी पत्नी रेखा सागर ने बताया कि हमारे लिए बेटा चांद के टुकड़े जैसा है, इसलिए उसे चांद का टुकड़ा तोहफे में दिया है। हमारे मां-बाप ने हमारे लिए जो भी किया, उसी तरह हम अपने बेटे के लिए करना चाहते हैं। हम उसको इतना काबिल बनना चाहते हैं कि वह खुद एक दिन चांद तक जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया में दो ऐसी कंपनियां हैं, जो चांद पर जमीन बेचने काम करती हैं। इनमें पहली है कंपनी लूना सोसायटी इंटरनेशनल है। दूसरी कंपनी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री नाम से है। दोनों कंपनियां दुनिया भर के लोगों को चांद पर जमीन बेच रही हैं। सबसे बड़ी बात की भारतीय लोग भी चांद पर जमीन खरीद रहे हैं। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद इसका क्रेज और बढ़ा है।

Full View

Tags:    

Similar News