यूपी : सड़क हादसे में 1 ही परिवार के 7 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार सुबह कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई

Update: 2017-07-11 17:03 GMT

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में लखनऊ-इलाहाबाद मार्ग पर प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार सुबह कार और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में एक साल का मासूम भी शामिल है। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। मंगलवार सुबह लखनऊ से इलाहाबाद जा रही वैगनआर कार की प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में मानिकपुर नगर पंचायत के पास तेज रफ्तार ट्रक से सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान सुजीत प्रसाद पांडेय, पूजा मिश्रा, मोनी अवस्थी, दयाशंकर पांडे, सुमित मिश्रा, सुमित का एक साल के बेटे और एक अन्य के रूप में हुई है।
 

Tags:    

Similar News