उप्र : इटावा मुठभेड़ में 25000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की इटावा जिला पुलिस ने जसवंतनगर क्षेत्र से गुरुवार शाम पुलिस मुठभेड़ में 25000 रुपये का एक इनामी कुख्यात अपराधी घायल हो गया
इटावा। उत्तर प्रदेश की इटावा जिला पुलिस ने जसवंतनगर क्षेत्र से गुरुवार शाम पुलिस मुठभेड़ में 25000 रुपये का एक इनामी कुख्यात अपराधी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी में यहां बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब जसवंतनगर पुलिस ने नगला नरिया निवासी 25000 के इनामी अपराधी विक्रम उर्फ बिट्टू यादव को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे।
उन्होंने बताया किमुठभेड़ के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया । घायल बदमाश को राजकीय चिकित्सालय में दाखिल करा दिया गया है । उन्होंने बताया कि विक्रम यादव हाईवे का कुख्यात लुटेरा है और इसके खिलाफ करीब 24 मुकदमे दर्ज है । विक्रम यादव लंबे समय से वांछित चल रहा था। वर्ष 2015 में यह पुलिस अभिरक्षा से फरार भी हो चुका है ।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि इस बदमाश के पास से 315 बोर का एक तमंचा और कारतूस मिले हैं । पुलिस फरार बदमाशों की तलाश कर रही है।