उन्नाव कांड की सुनवाई छह सितम्बर तक स्थगित

उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार एवं सड़क दुर्घटना मामले की सुनवाई छह सितम्बर तक के लिए आज स्थगित कर दी

Update: 2019-09-02 18:03 GMT

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार एवं सड़क दुर्घटना मामले की सुनवाई छह सितम्बर तक के लिए आज स्थगित कर दी।  

अगली सुनवाई को निचली अदालत में अब तक हुई सुनवाई की रिपोर्ट भी शीर्ष अदालत के समक्ष पेश होगी। 

शीर्ष अदालत ने सीबीआई की विशेष अदालत से पूछा कि इस मामले की सुनवाई पूरी करने में और कितना वक्त लगेगा। गौरतलब है कि न्यायालय ने इस मामले की 45 दिन में निष्पक्ष एवं त्वरित सुनवाई करने का आदेश दिया था। 

राजधानी की निचली अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। सभी आरोपियों को तिहाड़ जेल में रखा गया है। 

Full View

Tags:    

Similar News