दिल्ली के मुंडका इलाके में बेकाबू कार ने ली 3 की जान

मुंडका थाना इलाके के टीकरी कलां में हुई एक सड़क दुर्घटना में बेकाबू चालक ने तीन लोगों की जान ले ली। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं

Update: 2020-05-09 01:05 GMT

नई दिल्ली। मुंडका थाना इलाके के टीकरी कलां में हुई एक सड़क दुर्घटना में बेकाबू चालक ने तीन लोगों की जान ले ली। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। कार में बैठे एक शख्स को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हालांकि बाद में कार चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुंडका थाना पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में मय चालक तीन लोग सवार थे। कार हादसे में जान गंवाने वाले दो बच्चों की उम्र 10-10 साल, जबकि तीसरे शख्स की उम्र 22 साल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त हड़बड़ाया चालक कार के नीचे पीड़ितों को 50-60 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के शिकार दोनों बच्चे और युवक टीकरी कलां इलाके में ही रहते थे।

Full View

Tags:    

Similar News