बलिया में मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के महावीरगंज गांव के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई

Update: 2019-02-16 14:57 GMT

लखनऊ/बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के महावीरगंज गांव के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह ने शनिवार को बताया, "चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के सुजायत गांव निवासी दीपक प्रजापति (20) और योगेन्द्र राजभर (22) शुक्रवार देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रिक होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।"

उन्होंने बताया कि शनिवार को इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Full View

Tags:    

Similar News