गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो युवक छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है

Update: 2021-03-01 17:11 GMT

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

अर्जुनी थाना पुलिस के अनुसार कल रात धमतरी-रायपुर नेशनल राजमार्ग में दो व्यक्ति बैग लिए संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। दोनों संदेहियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रियांश त्रिपाठी एवं अभय सिंह पटेल दोनों निवासी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा उत्तर प्रदेश बताया। तलाशी लेने पर प्रियांश त्रिपाठी के लाल रंग के बैग में दो अलग-अलग पैकेट में एवं अभय के नीले रंग के बैग में एक पैकेट में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा मिला।

पुलिस ने मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 14 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत एक लाख सोलह हजार रुपए बरामद किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News