लॉकडाउन का उल्लंघन पर दो युवक गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के निवासी शुभम द्विवेदी और सचिन द्विवेदी को लाकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में आज दो युवकों को लाकडाउन का उल्लंघन कर बिना मास्क और बगैर अनुमति के वाहन द्वारा अन्यत्र जाने का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के निवासी शुभम द्विवेदी और सचिन द्विवेदी को लाकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी बिना मास्क के भरेवा गांव से जैयसिंहनगर जा रहे थे। इसी बीच उन्हें मानपुर पुलिस ने बस स्टैंड पर लगाये गये चेक प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड विधान और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
शर्मा ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को लाकडाउन का कड़ाई से पालन कराये जाने का निर्देश दे दिया गया है।