आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही दो महिलाओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई

Update: 2019-07-02 12:25 GMT

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही दो महिलाओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में तमनार थाना के पड़ीगांव के पास कल जंगल से लकड़ी लेकर दो महिलाएं लौट रही थी,इसी दौरान मौसम खराब हो गया और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनो महिलाएं उसकी चपेट में आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनो मृत महिलाएं तिलाईपारा समकेरा की है। 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।दोनो महिलाओं का शव को कब्जे में ले लिया गया।जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मदद देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Full View

Tags:    

Similar News