जेवर में दो मंजिला मकान जमीदोज, एक की मौत, जहांगीरपुर में छत गिरी
लगातार तीन दिन से हो रही बारिष का दोनों कस्बों में कहर, जेवर में एक की मौत दो घायल
जेवर। तीन दिन से हो रही बारिष सोमवार को जेवर व जहांगीरपुर कस्बे में कहर बनकर टूट पड़ी। जिसकी वजह से जेवर के मौहल्ला सलियान में एक दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया जिसमें दंपत्ति व उनका बेटा मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मकान मालिक की मौत हो गई। जहांगीरपुर कस्बे में मकान की छत गिर गई जिससे मकान में रखा सामान मलबे में दब गया। हादसे में आर्थिक नुकसान हुआ है जबकि घर के सदस्य बाल बाल बच गये।
क्षेत्र में षनिवार को षुरू हुआ बारिष का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। लगातार बारिष की वजह से सोमवार को जेवर के मौहल्ला सलियान के रहने वाले सतवीर का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा जिसमें सतवीर 40, उनकी पत्नि अुनराधा 38 व बेटा नितिन 19 मलबे मे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के समय सतवीर की बेटी कषिष 16 व दिव्या 11 घर के बाहर गई हुई थी।
मकान गिरने की आवाज व चीखपुकार सुनकर आस पडौस के लोग मौके पर पहंुचे तथा मलबे को हटाकर उसमें दबे तीनों लोगांे को बाहर निकाला। आनन फानन में लहूलुहान व गंभीर अवस्था में तीनों को कस्बे के कैलाष अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से तीनों को गंभीर अवस्था में जिम्स अस्पताल ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान सतवीर की मौत हो गई।
मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया तथा मौहल्ले में मातम पसर गया। सूचना पर नायब तहसीदार राम कृष्ण व क्षेत्रीय लेखपाल नरेन्द्र कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया तथा उसके बाद जिम्स अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। तहसीलदार विवेक कुमार भदौरिया ने एडीएम को पत्र लिखकर देवीय आपदा के तहत क्षतिपूर्ति व जनहानि की पूर्ति व मदद के लिये आख्या प्रेषित की है।
जहांगीरपुर कस्बा के षिव मंदिर चैक वार्ड 9 के रहने वाले सूरजभान सोमवार दोपहर को अपने बेटे अंकित के साथ खुर्जा रोड स्थित अपनी दुकान पर थे तथा उनकी पत्नि गीता देवी 48, बेटा राहुल 26 तथा बेटी अंजली 23 अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान बारिष की वजह से उनके घर की छत भरभरा कर गिर गई। आनन फानन में मकान में मौजूद तीनों लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन घर का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। तहसीलदार विवेक कुमार भदौरिया ने मकान के क्षतिग्रस्त होने पर दैवीय आपदा के तहत एडीएम को क्षतिपूर्ति करने की आख्या प्रेषित की है।