पानी को लेकर हुए सघर्ष में दो लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अचलपुरा में आज एक परिवार में कुएं से पानी लेने पर हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई।
By : एजेंसी
Update: 2020-06-21 16:42 GMT
भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अचलपुरा में आज एक परिवार में कुएं से पानी लेने पर हुए संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के अंचलपुरा गांव में कुएं से पानी लेने पर एक परिवार में विवाद हो गया। विवाद संघर्ष में बदल गया। संघर्ष में गोली चली और धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर दिया गया। इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत गोली लगने और एक व्यक्ति की माैत धारदार से गंभीर चोट पहुंचने से हुई है। मृतकों के नाम जागेश यादव (40) और रामवीर यादव (28) बताये गये हैं। अचलपुरा गांव में स्थिति तनावपूर्ण है। इसके मद्देनजर पुलिस बल अभी मौके पर ही है।