यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत

उत्तर प्रदेश मथुरा के सुरीर क्षेत्र में आज यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार ट्रक द्वारा टक्कर मार देने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल

Update: 2019-08-07 16:07 GMT

मथुरा। उत्तर प्रदेश मथुरा के सुरीर क्षेत्र में आज यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक को तेज रफ्तार ट्रक द्वारा टक्कर मार देने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि माइलस्टोन 88 के समीप एक ट्रक चालक अपने वाहन को रोककर टायर की जांच कर रहा था। उस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। 

इस हादसे में ट्रक चालक संतोष (41) तथा दूसरे ट्रक का चालक राजेश कुमार (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Full View

Tags:    

Similar News