चेक डैम में डूबने से दो किशाेरियों की मौत
उत्तर प्रदेश में जालौन के कोतवाली थानाक्षेत्र में खेतों में सिंचाई के लिए बने चेक डैम में नहाने गई दो किशाेरियों की गहरे पानी में चले जाने पर डूबने से बुधवार को मौत हो गई
जालौन। उत्तर प्रदेश में जालौन के कोतवाली थानाक्षेत्र में खेतों में सिंचाई के लिए बने चेक डैम में नहाने गई दो किशाेरियों की गहरे पानी में चले जाने पर डूबने से बुधवार को मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र के रैला गांव में सुदूर खेतों में सिंचाई के लिए बने चेक डैम में डूबने से गांव की दो किशोरियों शीलू(14) और सीता (15) की मौत हो गई। चेक डैम में बरसात का पानी भर जाने से वह पानी से लबालब भरा था। सीता और शीलू गांव की अन्य सहेलियों के साथ चेक डैम में नहाने गई थी । नहाते हुए उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और वह गहरे पानी में चलीं गई जहां पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
दूसरी लड़कियों ने गांव में आकर परिजनों एवं मोहल्ले वालों को पूरी बात बतायी और तत्काल ही गांव के तैराकी में माहिर युवक चेक डैम पर पहुंचे और दोनों किशोरियों के शव पानी से बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।