सड़क हादसों में दो की मौत

गुजरात के राजकोट में आज तड़के दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई

Update: 2017-07-21 15:06 GMT

अहमदाबाद। गुजरात के राजकोट में आज तड़के दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आजी डेम क्षेत्र में कोठारिया रिंग रोड पर राधा मीरा होटल के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैंकर ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार वीरवा गांव निवासी चंद्रेश मनसुखभाई सखिया (27) की मौके पर मौत हो गई।

एक अन्य घटना में भक्तिनगर क्षेत्र में ढबेर रोड पर राज्य परिवहन निगम की तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रही दयाबेन (35) को टक्कर मार दी।

उनकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। वह पारडी गांव निवासी उकाभाई की पत्नी थीं। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिये हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News