कर्नाटक में कार-बस भिड़ंत में दो मरे

कर्नाटक में गुरुवार को हिरियूर तालुक में गोलाहल्ली गेट के पास बेलगावी-श्रीरंगपटना राजमार्ग पर बस और कार की आमने सामने की टक्कर में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी।

Update: 2020-08-27 15:25 GMT

चित्रदुर्ग । कर्नाटक में गुरुवार को हिरियूर तालुक में गोलाहल्ली गेट के पास बेलगावी-श्रीरंगपटना राजमार्ग पर बस और कार की आमने सामने की टक्कर में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान हो गयी है। उनके नाम साईबन्ना (35) और वेंकटेश (30) हैं, जो रायचूर जिले के लिंगासुर तालुक में गौड़ुरु गांव के निवासी हैं।

इस दौरान दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति आनंद (33) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए बेंगलुरु भेजा गया है। कार हिरियूर से चल्लाकेरे की ओर जा रही थी जबकि बस हिरियूर से चल्लाकेरे की ओर आ रही थी।

अईमंगला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

Full View

Tags:    

Similar News