सतना में सर्पदंश की अलग-अलग घटनाओं ने दो बच्चों की मौत
मध्यप्रदेश के सतना जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गयी
By : एजेंसी
Update: 2018-08-20 11:11 GMT
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल पहली घटना अमदरा थाना क्षेत्र के नौगवां गांव की है, जहां करण खटीक (12) की मौत हो गयी।
वहीं दूसरी घटना अमरपाटन थाना क्षेत्र के चकेरा गांव की ही, जहां पांच वर्षीय स्वाति को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। दोनों बच्चे जमीन पर सो रहे थे, तभी सर्प ने उन्हें डस लिया था।