डायरिया से दो बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश में मऊ के कोपागंज क्षेत्र में डायरिया के प्रकोप से दो बच्चों की मृत्यु हो गई तथा 12 बच्चे बीमार हो गये
By : एजेंसी
Update: 2017-08-31 16:18 GMT
मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ के कोपागंज क्षेत्र में डायरिया के प्रकोप से दो बच्चों की मृत्यु हो गई तथा 12 बच्चे बीमार हो गये।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोपागंज इलाके के खुखुंदवा गांव में डायरिया के प्रकोप से कैलाश कुमार के बच्चे सात वर्षीय सूरज और आठ माह की देवंती की मृत्यु हो गई तथा अन्य 12 बच्चे बीमार हो गये।
बीमार बच्चों में से आठ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। चार बच्चों का इलाज चल रहा है।