फीस के नाम पर छात्रों से ढाई हजार तक अवैध वसूली

बिलासपुर ! संत गुरुघासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय पचपेढ़ी में बीए के छात्रों से 2000 व बीएससी के छात्रों से 2500 रूपये अवैध वसूली के मामले में आज पचपेढ़ी कालेज के छात्रों ने विश्वविद्यालय;

Update: 2017-01-22 22:30 GMT

छात्रसंघ नेता पहुंचे रजिस्ट्रार के पास
मान्यता रद्द करने का आश्वासन

बिलासपुर !  संत गुरुघासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय पचपेढ़ी में बीए के छात्रों से 2000 व बीएससी के छात्रों से 2500 रूपये अवैध वसूली के मामले में आज पचपेढ़ी कालेज के छात्रों ने विश्वविद्यालय छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा। इस पर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डा.इंदू अनंत ने कहा कि इन कालेजों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी एवं जांच में दोषी पाये जाने वाले सभी में महाविद्यालयों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
अवैध वसूली के संबंध में आज संत गुरूघासीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने बताया कि कालेज में बीए के छात्रों से 2000 रूपये एवं बीएससी के छात्रों से 2500 रूपये बिना रसीद के वसूल किए जा रहे हैं। और छात्रों द्वारा लिये गये अतिरिक्त शुल्क की रसीद मांगने पूछे जाने पर महाविद्यालय व्यवस्था शुल्क कहा जा रहा है। इसका विरोध करने पर प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर धमकी छात्रों कोदी जा रही है। छात्रों ने यह भी बताया कि नियमित छात्रों की नामांकन फीस मात्र 20 रू. है परंतु कालेज प्रबंधन छात्रों से 350 रू. वसूल कर रहा है। विश्वविद्यालय के आदेश का हवाला छात्रों को दिया जा रहा है।
इस मामले की शिकायत को लेकर आज पचपेढ़ी कालेज के छात्र बिलासपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय पहुंचे जहां विश्वविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष आंलिद तिवारी व सचिव मनीष मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों ने रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपकर इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में पचमेढ़ी कालेज के अध्यक्ष फूलचंद पटेल, सहसचिव सौरथ मिश्रा, गिरिजा शंकर, नीरज गोस्वामी, रमशिला तिवारी, संदीप राजपूत, वैभव कश्यप, मनीष गुप्ता, आदि मौजूद रहे। उक्त जानकारी विवि सचिव मनीष मिश्रा ने दी।

Tags:    

Similar News