बस के अनियंत्रित होने से दर्जनभर यात्री घायल

 मध्यप्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से समीप खुटहा गांव में आज एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गये।

Update: 2018-02-11 13:35 GMT

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला मुख्यालय से समीप खुटहा गांव में आज एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चित्रकूट से सतना आ रही बस सुबह खुटहा गांव में अनियंत्रित होकर पलट गयी।
बताया गया है कि बस काफी तेज गति से आ रही थी।

दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गये। इनमें सात को गंभीर हालत है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Tags:    

Similar News