सीरिया के जिंदर्स शहर पर तुर्की की सेना तथा सीरियाई विद्रोहियों का कब्जा
तुर्की की सेना तथा सीरियाई विद्रोहियों ने सीरिया के जिंदर्स शहर पर कब्जा कर लिया है
By : एजेंसी
Update: 2018-03-09 11:07 GMT
इस्तांबुल। तुर्की की सेना तथा सीरियाई विद्रोहियों ने सीरिया के जिंदर्स शहर पर कब्जा कर लिया है।
तुर्की की समाचार एजेंसी अनदोलू की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रान्त आफरीन के सबसे बड़े शहर जिंदर्स पर कब्जा किया गया है।
एजेंसी ने कहा कि तुर्की की सशत्र सेना तथा फ्री सीरियन आर्मी ( एफएसए) ने कल सीरियन कुर्दिश वाईपीजी मिलिशिया की सेना को खदेड़कर शहर पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि इलाके को सुरक्षित बनाने के लिए कुर्द मीलिशिया के खिलाफ अभियान जारी है।