अब्दुल समद सिद्दीकी को राज्य सभा में दी गई श्रद्धांजलि

राज्य सभा ने सोमवार को अपने पूर्व सदस्य अब्दुल समद सिद्दीकी को श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने श्री सिद्दीकी के निधन की जानकारी दी

Update: 2023-02-06 17:09 GMT

नई दिल्ली। राज्य सभा ने सोमवार को अपने पूर्व सदस्य अब्दुल समद सिद्दीकी को श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने श्री सिद्दीकी के निधन की जानकारी दी। उनका निधन पिछले दिनों हो गया था। उनका जन्म कर्नाटक में हुआ था और उन्होंने कई शिक्षण संस्थानाें की स्थापना की थी।

वह 1988 से 1994 तक राज्य सभा के सदस्य थे।

श्री धनखड़ ने कहा कि श्री सिद्दीकी के निधन से देश ने एक प्रमुख शिक्षाविद् और योग्य प्रशासक खो दिया है। बाद में सदस्यों ने श्री सिद्दीकी के सम्मान में मौन खड़े होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Full View

Tags:    

Similar News