अमेठी में प्रशिक्षु विमान में लगी आग, पायलट सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित फुरसतगंज के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में एक प्रशिक्षु विमान उतरते समय रनवे से बाहर आ गया

Update: 2019-10-22 00:31 GMT

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित फुरसतगंज के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में एक प्रशिक्षु विमान उतरते समय रनवे से बाहर आ गया। इस कारण विमान में आग लग गई। प्रशिक्षु पायलट ने अपनी कूदकर अपनी जान बचा ली है। सोमवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी फुरसतगंज में पायलट जिलेन एयरक्राट लेकर प्रशिक्षण के लिए निकला। करीब बीस मिनट पर वह एयरक्राट लेकर वापस आया। एयरक्राट उतारते समय रनवे पर संतुलन बिगड़ गया, जिससे एयरक्राट रनवे के बाहर मैदान में चला गया। मैदान में पहुंचते ही उसमें आग लग गई, प्रशिक्षण ले रहे पायलट ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से विमान में लगी आग से काबू पाया गया, हालांकि अग्निकांड में जहाज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के मीडिया प्रभारी आर.के. द्विवेदी ने बताया कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। ट्रेनी पायलट ने अपनी सूझबूझ से जान बचा ली है। वहीं, रनवे पर तैनात अग्निशमन टीम ने आग बुझाने में सफल रहा। घटना के बाद घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली स्थित मुख्यालय को सूचना दी गई। जांच के लिए टीम फौरन रवाना हो गई।

Full View

Tags:    

Similar News