कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवायें स्थगित

कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवायें आज फिर स्थगित कर दी गयी। अलगाववादी संगठनों ने घाटी में सुरक्षा बलों द्वारा कथित रूप से मानवाधिकार के उल्लंघन के आरोप में हड़ताल का आह्वान किया है।

Update: 2017-12-10 13:57 GMT

श्रीनगर।  कश्मीर घाटी में सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवायें आज फिर स्थगित कर दी गयी। अलगाववादी संगठनों ने घाटी में सुरक्षा बलों द्वारा कथित रूप से मानवाधिकार के उल्लंघन के आरोप में हड़ताल का आह्वान किया है।

एक रेलवे अधिकारी ने यूनीवार्ता को बताया कि हड़ताल के मद्देनजर ट्रेन सेवायें स्थगित की गयी है। मध्य कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम से उत्तरी कश्मीर के बारामूला तथा दक्षिणी कश्मीर में श्रीनगर-अनंतनाग-काजीगुंड से जम्मू क्षेत्र में बनिहाल के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी।

दूसरी तरफ विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्री उस समय काफी मायूस हो गये , जब उन्हें ट्रेनें रद्द कर दिये जाने की सूचना दी गयी।
 

Tags:    

Similar News