अफगानिस्तान में कोरोना से कुल 12456 संक्रमित

अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 625 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12456 हो गयी

Update: 2020-05-27 19:55 GMT

काबुल । अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 625 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12456 हो गयी है।

जन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता तौहिद शकोहमंद ने बुधवार को यह जानकारी दी। काबुल में सबसे अधिक 360 नये मामले सामने आये जबकि हेरात में 108 मामले दर्ज किये गये। बाकी 157 मामले देश के विभिन्न हिस्सों से सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान सात और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 227 हो गयी है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 10 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1138 हो गयी है।
 


Full View

Tags:    

Similar News