दोस्तों संग मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
नई दिल्ली ! राजधानी में लडक़ी को शादी का झांसा देकर पहले बहलाने और फिर दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना का खुलासा हुआ है।;
नई दिल्ली ! राजधानी में लडक़ी को शादी का झांसा देकर पहले बहलाने और फिर दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना का खुलासा हुआ है। घटना पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर की है, जहां 26 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत देते हुए अपने मकानमालिक के 26 वर्षीय बेटे के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को मिली शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह मूलरूप से बंगाल की रहने वाली है और दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती है। जब वह न्यू अशोक नगर स्थित आरोपी के घर में आई, उसके कुछ ही दिनों बाद आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती, प्यार में बदल गई, जिसके बाद माता-पिता की इजाजत के बाद दोनों ने शादी करने का तय कर लिया। पुलिस को शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि 31 दिसम्बर की शाम आरोपी युवक घर में ही पीडि़ता के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि अपने दो दोस्तों को भी इसमें शामिल किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीडि़ता के बयान के बाद पुलिस मेडिकल करवा रही है, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी युवक फिलहाल, दिल्ली से बाहर गया हुआ है।